firing in property clash 4 injured one condition serious in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 1, 2025 2:18 pm
Location

जमीनी विवाद में चली गोली, चार घायल,एक की हालत गंभीर

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 4:00 PM (IST)
जमीनी विवाद में चली गोली, चार घायल,एक की हालत गंभीर
तेज प्रताप सिंह,गोंडा। जिले में एक छोटे से विवाद में जिस तरह की हिंसा का मामला सामने आया है उसने साबित कर दिया कि सरकार बदली है किन्तु लोगों को कानून का डर अभी भी नहीं हैं। जिले के तरबगंज क्षेत्र के गांव धनौली में दो पड़ोसी मात्र एक खूंटे के विवाद में भिड़कर एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। गांव का ही रहने वाला शिव कुमार सिंह एक खूंटा उखाड़ने लगा जिसको रोकने पहुंचा पड़ोसी युवक राजीव सिंह को शिव कुमार ने गोली मार दी। गोली राजीव के पेट में लगी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और इसमें लाठी डंडे व फरसे भी चले हैं। विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से 4 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को सम्भालने में जुट गयी और घायलों को चिकित्सालय भिजवाने लगी। इसमें से गंभीर घायल 27 वर्षीय राजीव सिंह को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेजवाया। राजीव के पेट में गोली लगी है। ज़िला चिकित्सालय पर पहुंचे सीओ सदर भरत यादव कह रहे हैं कि गोलीकांड की ये घटना पुरानी रंजिश में घटी है। पड़ोसी ने राजीव सिंह को गोली मारी है इन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया जा रहा है। थाने में एफआईआर दर्ज हो चुका है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement