न्यूयॉर्क। यहां एक मॉल के पास गोलीबारी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एल्बनी शहर में स्थित क्रॉसगेट्स मॉल के एप्पल स्टोर के पास शनिवार को 13 गोलियां चलाई गई। हालांकि, घायलों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मॉल को बंद कर दिया गया है। मॉल के कर्मचारी और ग्राहक गोलीबारी से बचने के लिए स्टोर व शौचालयों में छिप गए थे।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS