Firing between India and Pakistan near LOC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Loc के पास भारत और पाकिस्तान के बीच फायरिंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 5:17 PM (IST)
Loc के पास भारत और पाकिस्तान के बीच फायरिंग
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण गोलीबारी जारी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर बिना उकसावे के गोलाबारी की। इस दौरान कंजालवन क्षेत्र में एलओसी के पास मोर्टार और अन्य हथियारों का प्रयोग किया गया।" प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सेना की ओर से भी करारा जवाब दिया गया। क्षेत्र से मिल रही रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों तरफ से पूर्वाह्न् 11 बजे से गोलीबारी हो रही है। एलओसी के पास गुरेज में रह रहे ग्रामीणों के बीच इस गोलीबारी से डर व्याप्त है और इनमें से कुछ सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो रहे हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement