पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बुधवार सुबह आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग ऊन के गोदाम में लगी है। फिलहाल आग कैसे लगी इस बारे में पता नहीं लग सका है। आग इतनी भीषण है कि इस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि,इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस इलाके में गलियां काफी संकरी है। इस वजह से दमकलों का मौके तक पहुंचना और आग पर काबू पाना काफी मुश्किल भरा काम है।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर