fire in Tanker, in the area stampede-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धधक उठा टैंकर, इलाके में मचा हडक़ंप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 6:23 PM (IST)
धधक उठा टैंकर, इलाके में मचा हडक़ंप
बाड़मेर। गुड़ामालानी में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 के पास टैंकर में आग लगने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के मुताबित टैंकर में केमिकल होने की सूचना मिली है। यह टैंकर एक होटल के पास खड़ा था तभी इसमें अचानक आग लग गई। लोगों के अनुसार इस होटल पर लंबे समय से केमिकल का अवैध कारोबार चलने की जानकारी मिल रही थी। इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामजी का गोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों और वाहनों को घटनास्थल से दूर कर दिया। बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement