सेना का दावा, खराब माइंस के कारण पुलगांव आयुध डिपो में लगी आग
khaskhabar.com:
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो में लगी आग के बारे में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिपो में आग एंटी-टैंक माइंस में हुए धमाके की वजह से लगी। इनमें से कई खराब और लीकेज हो रहे थे। ऑर्मी ने कई बार रिमाइंडर भी दिए लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। पुलगांव का सेंट्रल एम्युनिशन डिपो एशिया का सबसे बड़ा गोला-बारूद का डिपो है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की चांज कर रही टीम ने पाया है कि एक्सप्लोसिव से लीकेज के बाद ही ये धमाके हो सकते हैं। संभवत: खराब एंटी टैंंक माइंस इसकी वजह रहे हों।