fire broke out in Mourning plate factory in hathras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिहायशी इलाके में चल रही दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 6:58 PM (IST)
रिहायशी इलाके में चल रही दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग
हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज में दोना-पत्तल बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। इस आग में लपटे तो नहीं दिखी लेकिन धुआं बहुत था जिसकी वजह से फायर कर्मियों को आग बुझाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में आग लगने से आस-पड़ौस के लोग काफी परेशान और चिंतित दिखे। गोपीगंज में अजय कुमार और उनके भाई एक मकान में रहते हैं। इसी मकान में दोना-पत्तल बनाने का काम भी होता है। शुक्रवार की दोपहर दोना-पत्तल और उनकी बची कतरन में आग लग गई। इस आग में लपटें तो कहीं दिखाई नहीं दी लेकिन धूआं ही धुआं निकलता दिखाई दिया। मौके पर पंहुची दमकल ने जब पानी डाला तो धूआं और बढ गया। जिसकी वजह से दमकल कर्मियों को अन्दर जाने में बहुत कठनाई हुई। फिर भी दमकल कर्मी उसमें घुस कर पानी मारते रहे।

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement