कोलकाता। कोलकाता के अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकता के एसएसकेएम सरकारी अस्पताल में आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवी मंजिल पर लगी। अस्पताल में कई मरीज फंसे हुए हैं। आग लगने की सूचना पाकर दमकल की 8 गाडियां मौके पर पहुंची।
आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहत और बचाव का काम जारी है और मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंची।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर