Fire Breaks Out In Bike Showroom in Bihar, 47 bikes burnt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: मोटरसाइकिल के शोरूम में लगी आग, 47 बाइक जलकर खाक हुई

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 2:34 PM (IST)
बिहार: मोटरसाइकिल के शोरूम में लगी आग, 47 बाइक जलकर खाक हुई
सीवान। बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में मंगलवार तडके मोटरसाइकिल के एक शोरूम में आग लगने से करीब 47 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। गुठनी के थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुठनी बाजार स्थित बीरेंद्र मोटर्स में मंगलवार तडक़े करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में 47 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और अग्निश्मन दस्ते की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। शोरूम के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सहित फर्नीचर और कंप्यूटर भी जलकर खाक हो गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement