Fire at King George Medical University trauma centre in Lucknow Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ : KGMU में भीषण आग, इलाज न मिलने से 6 की मौत, जांच के आदेश

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 08:29 AM (IST)
लखनऊ : KGMU में भीषण आग, इलाज न मिलने से 6 की मौत, जांच के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि इस घटना के लिए दोषी व्यक्तियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए, जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। साथ ही, इस प्रकार की घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी संस्तुतियां दी जाएं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सेंटर के ज्यादातर मरीजों को लारी और शताब्दी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान मरीजों में चीख पुकार मची रही। परेशान हाल तीमारदार अपने मरीजों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए।

ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement