Fire at King George Medical University trauma centre in Lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ : KGMU में भीषण आग, इलाज न मिलने से 6 की मौत, जांच के आदेश

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 08:28 AM (IST)
लखनऊ : KGMU में भीषण आग, इलाज न मिलने से 6 की मौत, जांच के आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। पहले अफरा-तरफरी मची, फिर भगदड जैसे हालात पैदा हो गए। इस दौरान ट्रामा सेंटर बंद होने और मरीजों के शिफ्ट होने से इलाज के अभाव में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 नवजात बच्चे भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी ने 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी को 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। आग ट्रॉमा सेंटर की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। आग के विकराल रूप को देखते हुए दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से मरीजों को निकालकर उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। केजीएमयू के सीएमएस शंखवार ने बताया कि आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। आग से किसी की मौत की खबर नहीं है। दमकल की 6 गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मरीजों को अन्य सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आग एयरकंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते दूसरे तल पर फैल गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement