बेंगलुरू:महिलाओं के साथ छेडछाड मामले में तीन दिन बाद FIR दर्ज
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:53 PM (IST)
गौरतलब है कि 31
दिसंबर की रात बेंगलुरु में एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर लोग नए साल का जश्न
मना रहे थे। इस दौरान करीब 60 हजार लोग वहां जमे थे। इसी बीच, कुछ हुडदंगी
महिलाओं और लडकियों से अभद्रता करने लगे। राज्य सरकार ने लोगों की सुरक्षा
के लिए 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि
पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मंगलवार
को कनार्टक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और सपा नेता अबू आजमी को बेंगलुरु
में महिलाओं से भीड की कथित छेडखानी की घटना को लेकर उनकी आपत्तिजनक
टिप्पणी पर समन जारी किया। आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा, हमने
जी. परमेश्वर और अबू आजमी को उनके बयानों के लिए समन भेजा है। उन्होंने
कहा, यह मायने नहीं रखता कि अबू आजमी किस दल से ताल्लुक रखते हैं। यह
बेदर्द हकीकत है कि विभिन्न दलों के लोग ऐसे अपमानजनक बयान देते हैं। अगर
इस स्तर पर लोग ऐसी बात कहेंगे, तो देश किस दिशा में बढेगा। घटना पर स्वत:
संज्ञान लेते हुए कुमारमंगलम ने डीजीपी, शहर पुलिस आयुक्त और गृह मंत्री को
पत्र लिखकर जवाब मांगा है कि छेडखानी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ
तुरंत क्या कदम उठाया गया है।