Financial awareness program will take place tomorrow in Badala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बड़ाला में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम कल

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 12:39 PM (IST)
बड़ाला में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम कल
ऊना। ऊना जिले में भारतीय रिजर्व बैंक, चण्डीगढ़ के सौजन्य से 21 जून को 11 बजे अंबेदकर भवन , बड़ाला में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम में अपनी खून पसीने के कमाई को गैर पंजीकृत संस्थाओं में अधिक ब्याज के लालच में पैसा लगाने से बचने, आवांछित फोन कॉल से बचने और भ्रामक विज्ञापनों के अतिरिक्त अन्य बहुमूल्य वित्तीय जागरूकता से संबन्धित जानकारियां दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पंचायत सचिव, पंचायत प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शहरी निकाय के प्रतिनिधि, सेवा निवृत कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त स्थानीय किसान और बागवान भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement