Advertisement
जेटली 5 दिनी अमेरिका यात्रा पर

मंत्रालय ने कहा, वित्तमंत्री शाम को आर्थिक मामलों के सचिव के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वित्तमंत्री अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन नूचिन से मुलाकात करेंगे। जेटली विश्व बैंक की विकास समिति की प्रारंभिक बैठक में भाग लेंगे और शाम में बांग्लादेश के वित्तमंत्री अबुल माल अब्दुल मुहित और विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम के साथ बातचीत करेंगे। अपनी यात्रा के प्रथम चरण के बाद जेटली 23 अप्रैल को न्यूयॉर्क रवाना होंगे और वहां विदेश संबंधी परिषद के साथ संवाद करेंगे।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



