Filippo Grandi re-elected as UN High Commissioner for Refugees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिलिपो ग्रैंडी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के रूप में फिर से चुने गए

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 2:16 PM (IST)
फिलिपो ग्रैंडी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के रूप में फिर से चुने गए
संयुक्त राष्ट् । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ढाई साल के लिए इटली के राजनयिक फिलिपो ग्रैंडी को शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के रूप में फिर से चुना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई, 2023 से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त होगा। ग्रैंडी के पुन: चुनाव को बिना वोट के महासभा द्वारा अपनाया गया। ग्रैंडी 1 जनवरी 2016 से यूएनएचसीआर हैं। उनके तत्काल पूर्ववर्ती एंटोनियो गुटेरेस थे, जो वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव हैं।
जनवरी 2010 और मार्च 2014 के बीच, ग्रैंडी ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का नेतृत्व किया, जिसे औपचारिक रूप से निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के रूप में जाना जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement