टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय सआदत चिकित्सालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित विधिक जागरूकता दल ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के कल्याण के संचालित योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। दल में पैनल लॉयर अशोक कुमार साहू, दीपचन्द बैरवा एवं पीएलवी हरिराम गुर्जर, जसवन्त महावर एवं राजकीय सआदत चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. हेमनत ग्वालानी, डॉ. एस.एन.वर्मा, डॉ. सी.पी. बैरवा शामिल थे। जागरूकता शिविर के माध्यम से विधिक जागरूकता दल के सदस्यों द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया।