Advertisement
जनसैलाब के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगी सैलजा

पूरे लोकसभा क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता
सैलजा के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए अम्बाला लोकसभा की सभी नौ संसदीय क्षेत्रों से कार्यकर्ता अम्बाला पहुंचेंगे। इसके लिए सभी नेताओं की ड़्यूटियां लगाई गई हैं। कार्यकर्ता रोड शो की शक्ल सैलजा के साथ डीसी ऑफिस तक पहुंचेंगे। इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार किया गया है। रोड शो के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि रोड शो के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को नुकसान न हो। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं के यहां रंग बिरंगी वेशभूषाओं में पहुंचने की बात कही जा रही है। खासतौर पर नामांकन के लिए सैलजा के साथ महिलाओं की भारी भीड़ भी होगी। इसके लिए महिला नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसीलिए महिला कांग्रेस की कई दिग्गज भी अम्बाला पहुंच रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


