Fighting is no solution: Dikshit to Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शीला दीक्षित ने केजरीवाल से कहा, लड़ाई कोई समाधान नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 8:17 PM (IST)
शीला दीक्षित ने केजरीवाल से कहा, लड़ाई कोई समाधान नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के तबादले व तैनाती के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के खंडित फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह दी कि लड़ाई कोई समाधान नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘संविधान ने दिल्ली की शक्तियों को परिभाषित किया है, जो कि असीमित नहीं है। केंद्र, उप राज्यपाल और गृह मंत्रालय बहुत सी चीजों को नियंत्रित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए लड़ाई कोई समाधान नहीं है, अगर जरूरत पड़े तो बदलाव करें।’’
केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र और सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रीय राजधानी में उन्हें काम करने नहीं दे रहे हैं, जिसके बाद शीला की यह टिप्पणी आई है। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने केंद्र सरकार पर कई बार आरोप लगाया है कि वह उसे काम नहीं करने दे रही है।
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दीक्षित ने कहा कि शक्तियां आपकी सीटों की संख्या पर निर्भर नहीं करती हैं।
आप ने 2015 विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement