fight between in tow groups after accident in jaunpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजमार्ग पर हुई जमकर मारपीट, मची अफरा तफरी

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 5:38 PM (IST)
राजमार्ग पर हुई जमकर मारपीट, मची अफरा तफरी
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान जाम लग गया और वहां अफरातफरी मच गयी। हुआ दरअसल यूं कि जौनपुर से वाराणसी जा रहे स्कार्पियो सवार युवक शंकरगंज रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते खड़े रहे। उसी समय पीछे एक कार आकर खड़ी हो गई। क्रासिंग खुलते ही जब स्कार्पियो स्टार्ट होकर आगे जाने लगी तो ब्रेकर होने के कारण स्कार्पियो पीछे आ गई। जिसके चपेट में पीछे खड़ी कार आ गयी। कार का अगला हिस्सा दब गया। जिसे लेकर दोनों पक्षो में जमकर कहा सुनी हुई। इसके बाद स्कार्पियो सवार उक्त स्थान पर कार को रोककर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के कई लोगों को चोटें आई है। स्कार्पियो घटना स्थल से कुछ दूर स्थित गांव की बताई जताई जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement