Advertisement
नसबंदी में लापरवाही से महिला की मौत, विधायक किशनलाल डीएम से मिले

परिजनों महिला की मौत की बजह नसबन्दी के आपरेशन के दौरान डाॅ. पुष्पा पंत की लापरवाही को मान रह हैं।
इसी के चलते परिजन महिला के शव काे लेकर डीएम आवास पहुँच गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत को भी फोन किया गया। अपने विधानसभा क्षेत्र की महिला की मौत की बात सुनकर विधायक किशनलाल राजपूत तत्काल जिलाधिकारी के आवास पर पहुँच गए और जिलाधिकारी शीतल वर्मा से परिजनों के साथ जाकर मामले पर बात की।
विधायक किशनलाल राजपूत ने बताया कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। एक महिला राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम का सहर्ष हिस्सा बनकर नसबन्दी कराये और उसके आॅपरेशन में इतनी बड़ी लापरवाही की जाये कि उसकी जान चली जाये। इसकी निष्पक्ष जाँच कराने के लिए डीएम से कहा है। जिलाधिकारी ने मामले की पत्रावली तलब की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पीलीभीत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


