बाड़मेर। शहर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के दो प्रोफेसर के तबादले से नाराज छात्राओं ने सोमवार सुबह जमकर हंगामा मचाया। महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष मूली चौधरी और उनके छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्राओं ने पहले कॉलेज प्रशासन के आगे विरोध जताया। यहां उनकी सुनवाई नहीं होने के चलते छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कॉलेज के गेट पर ताला जडक़र नारेबाजी करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देख कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के साथ छात्राओं की नोक-झोंक हुई। इस बीच कॉलेज के सामने रोड जाम होने से राहगीरों को भारी दिक्कत हुई। छात्राओं द्वारा कॉलेज गेट पर ताला लगाने से कॉलेज के प्रोफेसर कई घंटों तक कॉलेज में बंद रहे।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC