fathers friend teasing a girl in ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिता के दोस्त ने की नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध किया तो...

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2017 3:59 PM (IST)
पिता के दोस्त ने की नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध किया तो...
गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ और विरोध करने पर कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की 14 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर उससे छेड़छाड़ की। बालिका ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसे कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा कर फरार हो गया। किशोरी 24 घंटे भूखी प्यासी कमरे में बंद रही। यही नहीं ताला लगाकर आरोपी पीड़िता के पिता के साथ प्लंबिंग का काम करने भी चला गया, लेकिन पीड़िता के पिता को भनक तक नहीं लगने दी। मामला मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय लड़की 19 मई को पड़ोस में रहने वाले अपने पिता के दोस्त के घर एक बाल्टी देने गई थी। पिता का दोस्त उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर गुस्साए पड़ोसी ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। देर शाम घर लौटने पर पिता को बेटी के गुम होने की सूचना मिली। परिजन कॉलोनी वालों के साथ मिलकर रातभर किशोरी को तलाश करते रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement