Father and son shoot and looted 40 kg gold in lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाप-बेटे को गोली मार 40 किलो सोना लूटा

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 10:28 AM (IST)
बाप-बेटे को गोली मार 40 किलो सोना लूटा
अभिषेक मिश्रा,लखनऊ। राजधानी लखनऊ में चौक कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर असलहों से लैस बदमाशों ने सर्राफा मार्केट में एक ज्वेलरी शॉप में उस समय धावा बोल दिया जब सर्राफा कारोबारी अपने बेटे के साथ दुकान बंद कर रहा था। बदमाशों ने पहुंचते ही कारोबारी के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया और बेटे ने बदमाशों से भिड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दोनों को लहुलूहान करके बदमाश करीब 40 किलो सोने सहित एक करोड़ रुपए का माल लेकर वहां से भाग निकले। घटना होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाप-बेटे को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर घटना से नाराज सैकड़ों व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन लोगों ने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही सोमवार को सर्राफा मार्केट बंद करने का भी एलान किया है। ठाकुरगंज के पीरबुखारा में रहने वाले प्रवीन कुमार रस्तोगी की चौक स्थित सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी की दुकान है। जिसमें वह अपने बेटे जितांशू उर्फ लालन और आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ बैठते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब नौ बज्ज़ वह दुकान बंद कर रहे थे। प्रवीन ज्वेलरी व नगदी से भरा बैग लेकर खड़े थे, जबकि जीतांशू शटर में ताला बंद कर रहा था

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement