Fatehabad Municipal Council Data Entry Operator Arrested Red-Handed for Accepting ₹60,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर परिषद फतेहाबाद के डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 10:04 PM (IST)
नगर परिषद फतेहाबाद के डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
सिरसा। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेन्द्र सिरसा ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर हिमांशु अरोड़ा को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख रुपये के बकाया बिल के भुगतान के लिए 60 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को निर्धारित राशि स्वीकार करते समय मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई साक्षियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच नियमानुसार जारी है। ब्यूरो के प्रमुख अजय सिंघल ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने या लेने की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement