Farming gave information to farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों को दी खेती किसानी की जानकारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 9:25 PM (IST)
किसानों को दी खेती किसानी की जानकारी
बाड़मेर। बायतू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोशरिया, काउखेड़ा, गोदारों की ढाणी में केयर्न के सहयोग से ग्रामीण विकास विज्ञान समिति (ग्राविस) बाड़मेर ने मंगलवार को किसानों के लिए खेती से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास विज्ञान समिति के धर्मेन्द्र बिरला ने किसानों को मिट्टी की जांच, बीज उपचार, नर्सरी प्रबंधन एवं कीट व बीमारी से बचने के लिए जैविक दवाइयों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान इंद्र कोड़ेचा, सादुलाराम, हरखाराम ने किसानों को खडीन के महत्व तथा फल बगीचा देखरेख के बारे में समझाया। उन्होंने किसानों को मिट्टी जांच एवं पानी जांच के नमूनों को मिट्ट जांच प्रयोगशाला कृषि विज्ञान केन्द्र दांता बाड़मेर ले जाने की सलाह दी। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive- अखिलेश, अमर सिंह के विरोधी कैसे हो गए, जानें पूरा सच

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement