Farmers trained on advanced mustard cultivation techniques-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरसों की उन्नत खेती पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जनवरी 2026 4:00 PM (IST)
सरसों की उन्नत खेती पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
मालपुरा। ग्राम पंचायत देशमा में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल–तिलहन योजना के अंतर्गत 6 जनवरी को सरसों फसल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को सरसों की उन्नत खेती तकनीकों, कीट प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी (टोंक) ने किसानों को अपने मोबाइल में राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त करने के बारे में बताया। उपनिदेशक आत्मा टोंक दिनेश बेरवा ने सरसों फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों और उनके प्रभावी नियंत्रण उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि अधिकारी श्योजीराम यादव ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन से पूर्व अपने बैंक खाते को जन आधार से लिंक कराने की आवश्यकता बताई। सहायक निदेशक डॉ. महेश कुमार कुमावत (मालपुरा) ने फार्म पॉन्ड, कृषि यंत्र, पाइपलाइन और तारबंदी पर विभाग द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि की जानकारी दी।
प्रधान वैज्ञानिक सस्य जे.एस. मान ने सरसों में तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए जिप्सम के प्रयोग पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने गोबर की खाद एवं वर्मी कंपोस्ट के महत्व और उपयोग की जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जोधराज जाट (सहायक कृषि अधिकारी, पचेवर), जुगराज सिंह (कृषि पर्यवेक्षक), रमेश चंद्र जैन (कनिष्ठ लिपिक), ओमप्रकाश वैष्णव (पशुधन निरीक्षक) सहित ग्राम पंचायत देशमा के कर्षक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में शामिल किसानों ने कार्यक्रम को रुचिकर बताते हुए कहा कि यह सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह जानकारी आईटी सेल सहसंयोजक एवं सहायक निदेशक कृषि विस्तार, मालपुरा द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement