Farmers suffering from waterlogging in their fields stage protest at the Collectorate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेतों में जल भराव से त्रस्त किसानों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 2:51 PM (IST)
खेतों में जल भराव से त्रस्त किसानों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
भरतपुर। जिले के लगभग 14 से 15 गांवों में पिछले काफी समय से खेतों में बनी जल भराव की गंभीर समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि वे पिछले दो साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनके खेतों में फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है और जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज किसान आज रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बाद उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सौंपा, जिसमें समस्या के तत्काल समाधान की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement