Farmers affected by the second phase of the Isarda Dam project staged a protest and demanded compensation.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईसरदा बांध परियोजना के द्वितीय चरण के काम से प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 09:39 AM (IST)
ईसरदा बांध परियोजना के द्वितीय चरण के काम से प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया
ईसरदा बांध डूब क्षेत्र संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन टोंक। ईसरदा बांध के दूसरे फेज का काम शुरू होना है। द्वितीय चरण के कार्य से प्रभावित गांवों के किसानों ने बुधवार को ईसरदा बांध डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसके जरिए यह अवगत करवाया गया है कि टोंक, सवाईमाधोपुर सीमा पर बने इस बांध में अभी प्रथम चरण का जलभराव किया गया है। इसके विस्थापित अभी भी उचित मुआवजे के लिए संघर्षरत हैं। वहीं दूसरे चरण में 262.80 मीटर भराव कार्य के चलते 39 गांवों के किसान व अन्य लोग प्रभावित होंगे। दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले बुधवार को बांध के जलस्तर को लेकर चिंतित व डूब क्षेत्र के किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग लेकर आए हंसराज फागणा, देवलाल गुर्जर, कमलेश वर्मा, फौजू राम मीणा, रामप्रसाद चौधरी,रामलाल,कमलेश कुमार,महेंद, केपी चौधरी, मुकेश, मोतीलाल आदि ने जिला मख्यालय पर किसानों के साथ रैली निकाली, साथ ही 45 दिन का अल्टीमेटम देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। ईसरदा बांध सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना ईआरसीपी को लेकर काफी अहम माना जा रहा। किसानों के आंदोलन, प्रशासन और सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता हैं। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन से पूर्व बमोर गेट पास रुई पेंच मैदान में किसानों की सभा आयोजित हुई। इसमें
डूब क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व किसान नेता शामिल हुए। आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करने के बाद किसान नारेबाजी करते हुए पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। डूब क्षेत्र की जमीन को सिंचित मानकर उचित मुआवजे दिलाने सहित 21 सूत्रीय मांगोंमुआवजा को लेकर किसानों का कहना है कि पहले चरण के कई किसानों को भी अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। दूसरे चरण में में 39 गांवों की करीब 3800 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि अधिग्रहित की जानी है। वह चाहते हैं कि उनकी भूमि को सिंचित भूमि के आधार पर वर्तमान डीएससी रेट से अधिक मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा बांध का जलस्तर 258 आरएल मीटर रखने की भी मांग की गई।
किसानों की मांग सरकार तक पहुंचाएंगे : ईसरदा बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता विकास गर्ग ने बताया कि सेकंड फैज में बांध की क्षमता 10 आरएल मीटर बढ़ाई जाएगी। हुई। अभी 256 आरएल मीटर है। बढ़ने के बाद 262 हो जाएगा। इसको लेकर पीछे की भूमि को अधिगृहीत करनी पड़ेगी। किसानों की जायज मांगो को सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement