Farmer injured in tiger attack in UP Lakhimpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 12:45 PM (IST)
यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल
लखीमपुर खीरी (यूपी) । दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अंतर्गत महेशपुर रेंज के जंगलों के पास गन्ने के खेत में एक बाघ ने 55 वर्षीय किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। रेंज अधिकारी नरेश पाल सिंह ने कहा, "किसान हरीश चंद्र अपने गन्ने के खेत में काम कर रहा था, जब बाघ ने उस पर हमला किया। उसकी चीखें सुनकर बगल के खेतों में काम करने वाले अन्य किसान मदद के लिए दौड़े, जिसके बाद बाघ भाग गया और गन्ने के खेत में छिप गया।" सिंह ने कहा कि घायल किसान को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय वन अधिकारी और विशेष बाघ संरक्षण बल (एसटीपीएफ) के जवान भी मौके पर पहुंचे और इलाके की तलाशी ली। सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को हाई अलर्ट पर रहने और जरूरत पड़ने पर अपने खेतों में समूहों में काम करने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement