khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 10:34 AM (IST)
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने शुक्रवार देर सायं पिहोवा क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुुंची। जहां उन्होंने पाया कि गांव मुर्तजापुर के आस-पास किसानों ने फानों में आग लगाई हुई थी। इस मामले को लेकर गांव मुर्तजापुर क्षेत्र से सम्बन्धित ग्राम सचिव दया किशन ने फानों में आग लगाने की रिपोर्ट किसी भी अधिकारी को नहीं दी। हालांकि जिले के सभी पटवारियों और ग्राम सचिवों को सख्त निर्देश दिए है कि खेतों में फानों में आग लगाने अवशेष जलाने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को देनी होगी ताकि किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं सभी पटवारी और कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए थे कि जो भी कर्मचारी रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि खेतों में फानों में आग की रिपोर्ट न देने और आदेशों की अवहेलना कर पर ही ग्राम सचिव दया किशन को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए है। इतना ही नहीं कृषि विभाग के उप-निदेशक डा. कर्मचंद व उनके टीम के सदस्यों ने गांव कमौदा के किसान सत नारायण को 5 एकड़ खेतों में खड़े फानों को आग लगाकर पर्यावरण को दूषित करने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कमौदा के ही किसाना लालचंद को 2 एकड़ फानों पर आग लगाने पर 2500 रुपए, कमौदा के ही किसान मदन लाल को 1 एकड़ फानों पर आग लगाने पर 2500 रुपए और गांव ज्योतिसर में किसान विजय कुमार को 6 एकड़ फानों में आग लगाने पर 15000 रुपए का जुर्माना लगाया है।