Advertisement
फसल नुकसान के बाद कर्नाटक में किसान ने की आत्महत्या

अकेले कदुर तालुक में पिछले 40 दिनों में किसानों की यह पांचवीं आत्महत्या है।
सखारायपटना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। राज्य ने चिक्कमगलुरु जिले के कदुर तालुक को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन भी खोली है।
अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक में पिछले 18 महीनों में फसल के नुकसान के बाद कुल 1,219 किसानों ने अपनी जान दे दी है।
राज्य सरकार ने राज्य के 236 में से 194 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है और 4,860 करोड़ रुपये का राहत पैकेज केंद्र से मांगा है।
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि करीब 42 लाख हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। राज्य में कुल मिलाकर 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल केंद्रीय दल राज्य के 11 जिलों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रहा है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


