Advertisement
फरहान अख़्तर आएंगे जोधपुर, मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

"120 बहादुर" असल जिंदगी की उस शानदार कहानी पर आधारित है जिसमें 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान 120 भारतीय जवानों ने रेज़ांग ला की जंग में आख़िरी सांस तक दुश्मन का सामना किया। यह भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे साहसी लड़ाइयों में से एक मानी जाती है। इस पूरी कहानी की जान है "हम पीछे नहीं हटेंगे।" यह लाइन फिल्म में हर जगह गूंजती है और देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से पेश करती है।
फिल्म को रजनीश 'रेज़ी' घई ने डायरेक्ट किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


