Advertisement
यूआईटी ऑडिटोरियम में 28 को एकल सुरताल के प्रसिद्ध कलाकार देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

शोभा गुप्ता ने बताया कि ऑडिटोरियम में एकल सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा जिसमें आगंतुक सेल्फी ले सकेंगे। नरेंद्र निर्मल ने बताया कि एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट वंचित वनवासी भाई बहिनों को संस्कार पूर्ण शिक्षा के साथ -साथ उन्हें श्री हरि कथा वाचन,भजन गायन आदि का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम भी बनाता है।
एकल सुर ताल के ये कलाकार अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन देश- विदेश में भी कर चुके हैं। भरतपुर शहर में उन्हीं कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर रामेंद्र सराफ, सत्येंद्र कुमार, दाऊदयाल सिंघल, रुचि सराफ, प्रह्लाद बंसल, वेदवती आर्य, विनीता सिंघल, अर्चना खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर ट्रस्ट के सचिव शंकरलाल गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


