Family planning corners will have to be made in all CHCs and PHCs: ACMHO Dr. Ragini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी सीएचसी और पीएचसी पर बनाने होंगे फैमिली प्लानिंग कॉर्नर : एसीएमएचओ डॉ. रागिनी

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2024 9:55 PM (IST)
सभी सीएचसी और पीएचसी पर बनाने होंगे फैमिली प्लानिंग कॉर्नर : एसीएमएचओ डॉ. रागिनी
- परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढिकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित उदयपुर । परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढिकरण को लेकर सोमवार को बड़ी स्थित स्वास्थ्य भवन में एक कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उदयपुर जिले के सभी ब्लॉक की लगभग 80 स्वास्थ्य दर्शिकाओं (एलएचवी)ने भाग लिया। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (एसीएमएचओ) डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर फैमिली प्लानिंग कॉर्नर बनाने होंगे।
उन्होंने कार्यशाला में मौजूद स्वास्थ्य प्रदर्शिकाओं को सपोर्टिव सुपरविजन तथा एफपीएलएमआईएस एप के जरिए मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
जिला प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश शर्मा ने फेमिली प्लानिंग में उपयोगी माला एन, छाया और इजी पिल्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में यूएनएफपीए के सलाहकार मोहम्मद हुसैन बोहरा और आईपास फाउंडेशन की निर्मला शर्मा भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement