बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 467/468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इनके फ्राड के सम्बन्ध में गोवा राज्य में भी एक अभियोग पंजीकृत है तथा प्रारम्भिक छान-बीन से विभिन्न खातों के माध्यम से लगभग 23 लाख का ठगी के आधार पर ट्रांजक्शन किया जाना पाया जा रहा है। इस गिरोह से सम्बन्धित अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है।