Fairs and festivals Introduction to Our Prosperity: Vipin Singh Parmar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध सस्कृति के परिचायकः विपिन सिंह परमार

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मार्च 2019 9:47 PM (IST)
मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध सस्कृति के परिचायकः विपिन सिंह परमार
इस दौरान वालीबॉल, कब्बडी इत्यादि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाडियों को पुरस्कार वितरित कियेे। मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उन्होंने मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियांे का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की। इससे पूर्व, स्वास्थ्य मंत्री ने अक्षैणा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। स्वास्थ्य मंत्री ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधान गौरी शंकर मंदिर अक्षैणा पदम सिंह परमार ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया तथा मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी, स्वास्थ्य मंत्री की धर्मपत्नी शर्मिला परमार, नगरोटा बगवॉ के विधायक अरूएा मेहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैप्टन देस राज शर्मा, महामंत्री चन्दरवीर पाल, सुखदेव मसंद, एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी परवीन शर्मा, रमेश परमार, कुलविंदर परमार, ओमप्रकाश परमार विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement