Extremists openly terrorizing Hindus in Karnataka: BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक में हिंदुओं को खुलेआम आतंकित कर रहे चरमपंथी : भाजपा

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2024 3:27 PM (IST)
कर्नाटक में हिंदुओं को खुलेआम आतंकित कर रहे चरमपंथी : भाजपा
बेंगलुरु । कर्नाटक भाजपा ने बेंगलुरु में हनुमान चालीसा बजाने पर एक दुकानदार पर एक समूह द्वारा हमला किए जाने की घटना पर कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''कट्टरपंथी चरमपंथी तत्वों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है और खुलेआम हिंदुओं को आतंकित कर रहे हैं।'' भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोर तुष्टिकरण का खामियाजा कर्नाटक के लोग भुगत रहे हैं।
"राहुल गांधी ने हिंदुओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कृपापात्र 'हनुमान चालीसा' का जाप करने वाले हिंदुओं को आतंकित कर रहे हैं।"
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं, जिनके जीवन की कोई सुरक्षा नहीं है।
''कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से कर्नाटक में धर्मतंत्र हावी हो गया है।''
भाजपा ने हमले का वीडियो भी शेयर किया। यह घटना 17 मार्च को बेंगलुरु में हुई थी।
पीड़ित दुकानदार की पहचान 26 वर्षीय मुकेश के रूप में की गई है। उसकी शिकायत पर सुलेमान, शहनवाज़, रोहित, ज्ञानीश, तरूना और अन्य पर केस दर्ज किया गया है।
अपनी शिकायत में, मुकेश ने कहा कि जुम्मा मस्जिद रोड पर उनकी दुकान है। स्पीकर बजाने पर रविवार शाम आरोपी दुकान के अंदर घुस गए और उन पर हमला कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement