khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 5:20 PM (IST)
टोंक। सिंधी समाज की ओर से बुधवार को चेटीचंड का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। झूलेलाल की जयंती चेटीचंड पर बड़ा कुआं के समीप स्थित प्रेमप्रकाश सत्संग भवन से झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई छावनी पहुंची। वहां भाजपा शहर मंडल टोंक के अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल समाज के लोगों के तिलक किया गया।