Extracted lottery for The allocation of temporary fireworks shops-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के आवंटन की लॉटरी निकाली

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 7:37 PM (IST)
अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के आवंटन की लॉटरी निकाली
भरतपुर। उपखंड अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के आवंटन की लॉटरी निकाली गई। प्रति वर्ष दीपावली त्यौहार पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों का आवंटन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर के गांधी पार्क, कम्पनी बाग, नुमाइश मैदान, एमएसजे कॉलेज ग्राउंड, श्री मोहन मंदिर, किले की लगने वाली अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के आंवटन किए गए, जिनमें करीब 247 अस्थायी दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें कुछ आवेदकों के किस्मत में दुकानें आईं तो कुछ को निराशा हाथ लगी। लॉटरी के चयन में पूरी पारदर्शिता रखी गई। अलग-अलग स्थानों के लिए अलग-अलग समय पर लॉटरी निकाली गई, जिससे कोई असमंजस की स्थिति न रहे। यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान... यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive- अखिलेश, अमर सिंह के विरोधी कैसे हो गए, जानें पूरा सच

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement