External Affairs Minister S Jaishankar said at Council on Foreign Relations (CFR) programme in New York Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदेश मंत्री जयशंकर पाक पर बरसे, कहा- वहां आतंक की इंडस्ट्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 09:06 AM (IST)
विदेश मंत्री जयशंकर पाक पर बरसे, कहा- वहां आतंक की इंडस्ट्री
विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आतंकवाद है, लेकिन कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां कोई देश अपने पड़ोसी के खिलाफ बड़े पैमाने पर उद्योग के रूप में जानबूझकर इसको फैला रहा है। एस शंकर ने कश्मीर पर कहा कि 5 अगस्त से पहले कश्मीर घाटी में गड़बड़ी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की श्रीनगर की सड़कों पर हत्या हो जाती थी, अलगाववाद के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों की हत्या कर दी गई, ईद के लिए घर लौट रहे सैन्य कर्मियों का अपहरण कर हत्या कर दी गई। कश्मीर में कठिनाइयां 5 अगस्त से शुरू नहीं हुईं, धारा 370 हटाए जाने के बाद प्रतिबंधों का उद्देश्य जीवन की हानि के बिना स्थिति को संभालना था। उन्होंने कहा कि हमारे पास 2016 का अनुभव था, जब बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में हिंसा हुई थी।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement