External Affairs Minister S Jaishankar said at Council on Foreign Relations (CFR) programme in New York-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदेश मंत्री जयशंकर पाक पर बरसे, कहा- वहां आतंक की इंडस्ट्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 09:05 AM (IST)
विदेश मंत्री जयशंकर पाक पर बरसे, कहा- वहां आतंक की इंडस्ट्री
न्यूयार्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर के लिए आतंक की इंडस्ट्री खड़ी कर ली है। पाकिस्तान टेररिस्तान है और टेररिस्तान के साथ दोबारा बात नहीं की जा सकती है। यह बात विदेश मंत्री न्यूयॉर्क में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) कार्यक्रम में पाकिस्तान को जमकर धोते हुए कही। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान से बातचीत हो या ना हो, ये मुद्दा नहीं है। हर कोई अपने पड़ोसी से बात करना चाहता है। मुद्दा यह है कि हम ऐसे देश से कैसे बात करें जो आतंकवाद का संचालन करता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान टेररिस्तान है और टेररिस्तान के साथ दोबारा बात नहीं की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान से बात करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन टेररिस्तान से करने में दिक्कत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement