Extension of application date for admission in hostels and residential schools-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जून 2020 1:26 PM (IST)
छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढाई
जयपुर । राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों तथा राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में वर्ष 2020-21 में प्रवेश के लिए 30 जुलाई तक आवेदन किये जा सकते हैं एवं राजकीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेष हेतु 15 अगस्त 2020 तक आवेदन किये जा सकते हैं। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव द्वारका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य में संचालित आवासीय विद्यालयों एवं राजकीय तथा अनुदानित छात्रावासों में 20 मई से ऑनलाईन प्रवेष प्रारंभ किए गए थे। पूर्व में इसके लिए 18 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे। राजकीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 30 जून 2020 तय की गई थी। नवीन संषोधित तिथियों के अनुसार अब आवासीय विद्यालयों तथा राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश हेतु 30 जुलाई 2020 तक एवं राजकीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेश हेतु 15 अगस्त 2020 तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement