Expressed gratitude to the Chief Minister for declaring Balotra as a district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालोतरा को जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार, यहां देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2023 4:09 PM (IST)
बालोतरा को जिला घोषित करने पर
 मुख्यमंत्री का जताया आभार, यहां देखें तस्वीरें
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बालोतरा को जिला घोषित करने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। उन्होंने अपने जिले की मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया। गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बजट में 19 नए जिलों और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा से आमजन को राहत मिलेगी। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी। साथ ही किसान, युवा, विद्यार्थी और अन्य वर्गों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोतरा के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बालोतरा को जिला बनाकर आमजन की प्रशासन से दूरी कम कर सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब राजकीय कार्यालयों में कार्यों के लिए स्थानीय निवासियों को लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। श्री गहलोत ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement