Exposed of Kushalgarh SDM Rameshwar Dayal Meena dead case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डायटम रिपोर्ट में खुलासा, इस वजह से हुई थी कुशलगढ़ एसडीएम की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 09:54 AM (IST)
डायटम रिपोर्ट में खुलासा, इस वजह से हुई थी कुशलगढ़ एसडीएम की मौत
उदयपुर। बांसवाड़ा के कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी रामेश्वर दयाल मीणा की मौत पर से परदा उठा गया है। 14 जुलाई को तेज बारिश की वजह से वे जीप समेत बाढ़ में बह गए थे। इस मामले में उनकी हत्या आशंका जताई जा रही थी। स्थानीय लोग, परिजन, यहां तक कि पुलिस को भी शक था। इस मामले में तरह-तरह की जांच के बाद डायटम टेस्ट कराया गया। डायटम जांच रिपोर्ट कल आ गई। इसमें उनकी मौत का कारण नदी का पानी पेट में जाने से होना सामने आया है। मामले की जांच कर रही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को जयपुर मुख्यालय भिजवा दिया है। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को सुबह रामेश्वरदयाल मीणा अपने चालक के साथ सरकारी वाहन में उदयपुर आ रहे थे। बाकड़ी नदी के तेज बहाव में बह गए थे। इसमें चालक ढाई किलोमीटर दूर जिंदा निकला था। वहीं एसडीएम रामेश्वर दयाल मीणा का शव 50 घंटे बाद 16 जुलाई को आनंदपुरी थाना के टांडीनानी गांव के पास बनास के किनारे बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement