Explosive in UP Assembly, ATS and NIA begins probe, scans CCTV footage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी असेंबली में विस्फोटक: NIA, ATS ने शुरू की जांच

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2017 09:18 AM (IST)
यूपी असेंबली में विस्फोटक: NIA, ATS ने शुरू की जांच
लखनऊ। यूपी की विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद से वहां हडकंप मचा हुआ है। विधानसभा में विस्फोटक मिलना सुरक्षा में सीधे-सीधे सेंध है। ज्ञातव्य है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कल कहा था कि यह सुरक्षा में सबसे बडी चूक है और उन्होंने एनआईए जांच के लिए कहा था। एनआईए ने इस मामले की जांचख्शुरू कर दी है। एनआईए के साथ एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड भी जांच कर रही है। एनआईए और यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड ने देर रात साझा जांच शुरू की। देर रात दोनों टीमों ने विधानसभा के चप्पे चप्पे को खंगाला। रात दो बजे दोनों टीमों ने पूरी विधानसभा को खंगाला। साथ ही विधानसभा के सीसीटीवी फुटेज भी की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने विधानसभा के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दो घंटे तक एनआईए और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड की टीमें देर रात करीब दो घंटे तक विधानसभा के अंदर रही और जांच की। एनआईए जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विधासभा के अंदर इतना खतरनाक विस्फोटक कौन लेकर आया और कैसे लेकर आया। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि विधानासभा में विस्फोटक लाने के पीछे मकसद क्या था। देर शाम योगी ने बुलाई हाईलेेवल मीटिंग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement