Advertisement
बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट

मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया जिन्होंने सोमवार सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलाघट इलाके में पटाखों की कई अवैध फैक्टरियां चल रही हैं। पुलिस को सब पता है, इसके बावजूद वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं, जिले के पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अवैध पटाखा फैक्टरियों के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी की जाती है। इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पिछले साल मई में जिले के खादीकुल में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। उसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मई 2023 के विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे जिले में थोड़ी-बहुत कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद पुलिस फिर सुस्त पड़ गई और अवैध पटाखा फैक्टरियां दोबारा शुरू हो गईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


