explosion in goods train in bulgaria, 5 die,23 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुल्गारिया:मालगाडी में विस्फोट,5 मरे

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 10:29 PM (IST)
बुल्गारिया:मालगाडी में विस्फोट,5 मरे
सोफिया। शनिवार को बुल्गारिया के हित्रिनो गांव से होकर गुजरते समय विस्फोट के बाद एक मालगाडी के पटरी से उतरने से 5 लोगों की मौत हो गई, 27 लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने कहा कि स्थनीय समय करीब 5.45 बजे सुबह दुर्घटना तब हुई जब 26 टैकरों वाली मालग़ाडी एक गांव से होकर गुजरते समय पटरी से उतर गई। मालगाडी के तीन टैंकरों में प्रोपेन ब्यूटेन, 20 में प्रॉपीलीन लदी थी। देश के अग्निशमन विभाग के प्रमुख निकोले निकोलोव ने कहा कि प्रोपेन ब्यूटेन वाले एक टैंकर में भयानक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के कई भवन ध्वस्त हो गए और भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि करीब 12 लोगों को मलबे से निकाला गया और 900 लागों की आबादी वाले गांव को खाली कराया जा रहा है। दुर्घटना में करीब 20 भवन ध्वस्त हो गए जिनमें रेलवे स्टेशन और पुलिस स्टेशन के भवन भी शामिल हैं। (आईएएनएस) -> खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement