Expert team of Mines and Hindustan Zinc will coordinate efforts to speed up mining exploration and mining operations -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माइंस और हिन्दुस्तान जिंक की विशेषज्ञ टीम करेगी खनन खोज और खनन कार्य को गति देने का समन्वित प्रयास

khaskhabar.com: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 5:37 PM (IST)
माइंस और हिन्दुस्तान जिंक की विशेषज्ञ टीम करेगी खनन खोज और खनन कार्य को गति देने का समन्वित प्रयास
जयपुर। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग व हिन्दुस्तान जिंक के विशेषज्ञ मिलकर प्रदेश में खनन खोज एवं खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए हिन्दुस्तान जिंक और विभाग के विषेषज्ञ अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। इससे प्रदेश में खनन खोज और खनन कार्य को गति मिलेगी व प्रदेश में राजस्व व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डा. सुबोध अग्रवाल सोमवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक के लिए कार्य कर रही एक्सपर्ट बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप बीसीजी टीम और विभाग के माइनिंग और जियोलॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वेदांता समूह के चेयरमेन अनिल अग्रवाल के साथ हुई चर्चा के निर्णयों को आगे बढ़ाने के उद्देश्यर से आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में अपार खनिज संपदा मौजूद है। खनन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिवद्धता, तकनीक, पारदर्शिता और इंवेस्टमेंट फ्रैण्डली के रुप में काम किया जाएगा । अग्रवाल ने कहा था कि आक्शशन प्रक्रिया को बेहतर बनाकर और तकनीक का प्रयोग कर राजस्थान को खनिज खनन के क्षेत्र में अव्वल प्रदेश बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया इन निर्णयों को आगे बढ़ाते हुए मोटे रुप से दो दिशाओं में कार्य किया जाएगा जिसमें एक तो ऐसे क्षेत्रों को लिया जाएगा जहां अभी पूरी तौर से एक्सप्लोर नहीं हुआ है व दूसरा वह क्षेत्र जिसमें अभी तक पार्टली एक्सप्लोरेशन कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में अथाह खनिज संपदा है और उसके खोज और खनन कार्य को गति देने से राज्य में राजस्व बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसरों का भी विस्तार हो सकेगा। डा. अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा गत माह माइनिंग क्षेत्र के लिए जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं उनका लाभ उठाते हुए प्रदेश में खनिज कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कंपोजिट लाइसेंस के माध्यम से आक्श् ‍न प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की संभावनाओं और बिना एक्सप्लोरेशन के भी आक्शयन की प्रक्रिया शुरु करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। उन्होंने बताया कि नान एक्सप्लोसिव प्रोस्पेक्टिव लाइसेंस की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा वहीं राज्य में खनन खोज व खनन कार्य में निजी क्षेत्र के विषेषज्ञों की सेवाओं की भी संभावना तलाशी जा रही है। उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक और बीसीजी के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा संभावनाओं को तलाश में बढ़ता कदम है। हिन्दुस्तान जिंक के विशेषज्ञों ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से देष में खनन गतिविधियों व राजस्थान की संभावनाओं पर सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, उडीसा आदि राज्यों ने अपने यहां सरलीकरण किया है जिससे वहां खनन गतिविधियों को गति मिली है। उन्होंने प्रदेश का स्टेट वाइड मिनरल मेप बनाने, एक्सप्लोरेशन सेल गठित करने, संबंधित विभागों में परस्पर समन्वय के लिए इज आफ डूइंग के तहत सिंगल विण्डों क्लियरेंस सिस्टम विकसित करने और आंतरिक व बाहरी रिसोर्सेज को मजबूत बनाने का सुझाव दिया।
बैठक में निदेशक माइंस केबी पण्ड्या, उप सचिव नीतू बारुपाल, हिन्दुस्तान जिंक से अरुण मिश्रा, जयरामन, सुनील वशिष्ठ, केयर्न के शाश्वित कुलश्रेष्ठ, समेत हिन्दुस्तान जिंक और विभाग के अधिकारियांे ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement