khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 09:01 AM (IST)
यह याचिका तमिलनाडु तेलुगू युवा शक्ति की ओर से दायर की गई है। इस याचिका
में दावा किया गया है कि जिन हालात में सीएम जयललिता की मौत हुई, उससे शक
पैदा होता है। याचिका में मांग की गई है कि विशेषज्ञों द्वारा जयललिता की
मेडिकल रिपोर्ट्स की जांच कराई जाए।
ज्ञातव्य है कि तबियत खराब होने के बाद
जयललिता को 22 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
5 दिसंबर को जयललिता का निधन हो गया था।