Exhibition on Egypt Mummy theme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिस्र की ममी विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 10:09 PM (IST)
मिस्र की ममी विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी
जयपुर। विश्व विरासत दिवस के मौके पर राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में मिस्र की ममी विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में तूतू नामक महिला की संरक्षित मृतदेह ममी मिस्र के प्राचीन नगर राज्य पेनोपोलिस में अखमीन से प्राप्त हुई है। प्रदर्शनी में मिस्र के राजवंशों का इतिहास, मिस्र के पारम्परिक देवी देवताओं की जानकारी, आत्मा और शरीर के सम्बंध में मिस्र की मान्यताओं के बारे में जानकारी के साथ ममी और उससे सम्बंधित लगभग कुल 216 कला पूरा सामग्री का वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनी में 3705 ईसा पूर्व से 3500 ईसा पूर्व का लकड़ी का मोगर 1300 ईसा पूर्व से 1200 ईसा पूर्व की प्रसाधन पेटिका, 1567 ईसा पूर्व से 322 ईसा पूर्व के तामचीन के बुत, 644 ईसा पूर्व से 322 ईसा पूर्व की मिस्र की विभिन्न देवी देवताओं की कांस्य प्रतिमाएं, आभूषण, 322 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व की चरण पादुकाएं, 30 ईसा पूर्व से 640 ईसा पूर्व की मृण मूर्तियां और धूपदान, प्रथम ईसा पूर्व से तृतीय ईसा पूर्व के कांच के बर्तन आदि प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में प्रदर्शित मिस्र की ममी पर्यटकों में विशेष रोमांच पैदा करती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/12
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement